पोलियो ग्रस्त दिव्यांग बच्चों की करेक्टिव सर्जरी कराये जाने के लिए रू0/ 10 हजार प्रति दिव्यांग को अनुदान दिये जाने की, की गयी है व्यवस्था।
प्रमुख संवाददाता
गाजियाबाद। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी गाजियाबाद सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि जनपद गाजियाबाद के दिव्यांगजन को उनका दैनिक जीवन सुगम बनाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा संचालित शल्य चिकित्सा योजनान्तर्गत 21 प्रकार के विभिन्न दिव्यांगता वाले दिव्यांगजन का कॉक्लियर इम्प्लान्ट सर्जरी के लिए अधिकतम रू0/ 6-00 लाख एवं पोलियो ग्रस्त दिव्यांग बच्चों की करेक्टिव सर्जरी कराये जाने के लिए रू0/ 10 हजार प्रति दिव्यांग को अनुदान दिये जाने की व्यवस्था की गयी है।
उन्होंने जनपद के समस्त दिव्यांगजनों से अनुरोध किया है कि उक्त योजना का लाभ प्राप्त किये जाने के लिए परीक्षण के पूर्व अपना रजिस्ट्रेशन कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कमरा नं0- 131 विकास भवन, जनपद गाजियाबाद में उपलब्ध कराने का कष्ट करें।



0 comments:
Post a Comment