भाजपा नेता की हत्या के प्रयास मे 15 हजार का इनामी वांछित शूटर गिरफ्तार , 01 पिस्टल बरामद BJP leader in the attempted murder of 15 thousand reward desired shooter arrested, 01 pistols recovered

गाजियाबाद ,भाजपा नेता ब्रजपाल सिंह तेवतिया की हत्या के प्रयास की घटना मे 15 हजार का इनामी वांछित शूटर गिरफ्तार किया गया है । उसके कब्जे से  01 पिस्टल 32 बोर व 04 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है ।
थाना सिहानीगेट पुलिस, थाना मुरादनगर पुलिस व एस0टी0एफ0 टीम ने सयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पास से 15 हजार रूपये के इनामी बदमाश बब्बल उर्फ जोगेन्द्र को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है जिसके कब्जे से थाना मुरादनगर मे भाजपा नेता श्री ब्रजपाल तेवतिया पर हत्या के प्रयास से संबंधित मु0अ0स0 624/16 धारा 147,148,149,307,120बी,34 भादवि व 7 सी0एल0ए0 अधिनियम मे प्रयुक्त 01 स्वचालित पिस्टल 32 बोर व 04 जिन्दा कारतूस बरामद हुए है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 11अगस्त को भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया की रैकी करके अभियुक्तों द्वारा अपनी फारच्युनर गाडी से तेवतिया जी की स्कार्पियों गाडियों को ओवरटेक करके टेलीफोन एक्सचैंज रावली रोड कस्बा मुरादनगर मे स्वचालित अस्लाह एके-47 एंव 30 बोर की कई पिस्टलों द्वारा अपनी पुरानी रंजिश के चलते अन्धाधूध फायरिंग कर जान से मारने की नियत सेे हमला किया था। जिसमे भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया व उनके साथी मौहकम सिंह, इन्द्रपाल प्रधान, अशोक, राजपाल व प्राइवेट गनर  विपिन गम्भीर रूप से घायल हो गये थे।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में बब्बल उर्फ जोगेन्द्र पुत्र रमेश पाल राजपूत निवासी पुरानी हवेली पीपल वाली गली नरैना थाना नरैना दिल्ली है । उसके कब्जे से एक सेमी स्वचालित पिस्टल 32 बोर व 04 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है । 

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment