नई दिल्ली, भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने खुलासा किया है कि केजरीवाल सरकार ने पीएम मोदी को कोसने पर तकरीबन 70 लाख रुपये खर्च कर दिए। वहीं, सरकार पर यह भी आरोप है कि खर्च को व्योरा भी नहीं दिया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की छवि हमेशा से ही नरेंद्र मोदी के विरोधी नेता के तौर पर रही है। दिल्ली की गद्दी पर काबिज होने के बाद एक साल में पीएम मोदी को कोसने का एक भी मौका हाथ से नहीं जाने दिए है ।
सीएजी की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली सरकार ने महज एक विज्ञापन अभियान पर ही 33.4 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। यह भी पता चला है कि इसका 85 फीसदी हिस्सा दिल्ली के बाहर खर्च किया गया। अब दिल्ली सरकार सवालों से घिरी हुई नजर आ रही है ।
सीएजी की यह रिपोर्ट आम आदमी पार्टी सरकार की सत्ता के पहले साल में विज्ञापन पर किए गए धुआंधार खर्च पर उंगली उठाती है। 55 पन्नों की रिपोर्ट में सीएजी ने दिल्ली सरकार पर टेलीविजन विज्ञापनों पर जनता के धन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली सरकार ने टीवी पर एक व्यक्ति को झाड़ू लहराते दिखाया जो आप का चुनाव चिन्ह है, और उन्होंने आप की सरकार’ का संदर्भ दिया जो पार्टी का प्रचार है, न कि सरकार का।
रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्य सरकार की बहुत सी उपलब्धियों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी प्रयासों की बदौलत दिखाया गया है। इस मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा दोनों कई बार घेर चुकी हैं। सीएजी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आप सरकार ने विज्ञापनों पर जो 526 करोड़ रुपए खर्च किए हैं, वह उनमें से 100 करोड़ से ज्यादा का हिसाब दे पाने में नाकाम रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आप सरकार ने दिल्ली की खराब कानून व्यवस्था पर केंद्र सरकार को कोसने के लिए ही 70 लाख रुपए खर्च कर दिए।

0 comments:
Post a Comment