नई दिल्ली, दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया
गया है। देवेन्द्र आर्य को उत्तर-पूर्व जिले का अतिरिक्त पुलिस
उपायुक्त(प्रथम) लगाया गया है। वहीं विजयंता आर्य को उत्तर-पश्चिम जिला का
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त(प्रथम) बनाया गया है।
वहां तैनात अमृता गुगलोथ को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (द्वितीय) स्पेशल
ब्रांच का कार्यभार सौंपा गया है। दक्षिणी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त
(द्वितीय) संजय भाटिया को एयरपोर्ट डीसीपी, एयरपोर्ट डीसीपी दिनेश कुमार
को यातायात पुलिस और हरेन्द्र कुमार को पुलिस उपायुक्त यातायात से आर्थिक
अपराध शाखा लाया गया है।
उत्तर-पूर्व जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आर.एस सागर को डीसीपी यातायात जबकि डा. रामगोपाल नायक को पुलिस उपायुक्त अपराध शाखा लाया गया है।
उत्तर-पूर्व जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आर.एस सागर को डीसीपी यातायात जबकि डा. रामगोपाल नायक को पुलिस उपायुक्त अपराध शाखा लाया गया है।

0 comments:
Post a Comment