अखाड़ा जुलूस की होगी वीडियोग्राफी Akhada  will march Videography

गोपालगंज। उचकागांव प्रखंड के झिरवां पंचायत के शामपुर तथा उजरानारायणपुर गांव में महावीरी अखाड़ा मेला को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में एसडीओ प्रमोद राम ने कहा कि महावीरी अखाड़ा जुलूस का प्रशासन वीडियोग्राफी कराएगा। उन्होंनें कहा कि अखाड़ा में आर्केष्ट्रा पर नृत्य करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसका उल्लंघन करने वाले पूजा समितियों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। बैठक में एसडीपीओ इम्तेयाज अहमद ने कहा कि पूर्व महावीरी अखाड़ा मेले के दौरान हुए पथराव तथा बवाल को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। भडकाऊ तथा अश्लील गाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। जुलूस निकालने के लिए पूजा समिति को प्रभावशाली लोगों के नाम पर लाइसेंस निर्गत कराना पड़ेगा। बैठक में सीओ अशोक शर्मा, थानाध्यक्ष अनिल कुमार, प्रखंड प्रमुख रामाशीष सिंह, जिला परिषद सदस्य जीवधन मांझी, मुखिया अरविंद यादव, सरपंच आनंद कुमार यादव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। 
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment