अक्षय कुमार को सोनाक्षी सिन्हा की 'अकीरा' का बेसब्री से इंतजार - Akshay kumar eagerly waiting for Sonakshi sinhas akira

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को सोनाक्षी सिन्हा के एक्शन अवतार का बेसब्री से इंतजार हैं. सोनाक्षी कि आने वाली फिल्म फिल्म 'अकीरा' एक्शन से भरपूर हैं. इस फिल्म में सोनाक्षी एक महिला पत्रकार कि भूमिका में नजर आएँगी. अक्षय कुमार ने नवाबो के शहर लखनऊ से माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर कहा कि "नमस्कार, इस समय मैं लखनऊ में हूं और मेरे पीछे गोमती नदी है. मैं बहुत खुश हूं कि किस तरह देश की महिलाएं अपनी उपलब्धियों से इतिहास रच रही हैं." अक्षय ने 48 सेकंड का यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "सुना है कि वह आर्ट ऑफ किकिंग की मास्टर हैं. 'अकीरा' में सोनाक्षी सिन्हा को देखने के लिए उत्साहित हूं."

अक्षय, सोनाक्षी के साथ 'हॉलीडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' और 'राउडी राठौर' में अभिनय कर चुके हैं. फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत 'अकीरा' ए.आर. मुरुगदास द्वारा निर्देशित है. उन्होंने इससे पहले सोनाक्षी के साथ 'हॉलीडे' में काम किया था. यह फिल्म दो सितंबर को रिलीज होगी.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment