बिहार में बाढ़ का प्रकोप और विदेश दौरे पर हैं डिप्टी सीएम - Flood in Bihar

बिहार में इन दिनों बाढ़ का प्रकोप जारी हैं. जिसकी नदी के किनारे लगे गावँ और कस्बो में भारी तबाही मची हैं. नदी के इस प्रकोप झेल रहे इलाकों का दौरा करने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव गए थे. लालू ने अपने पुराने अंदाज में बाढ़ से प्रभावित   पीड़ितों से कहा कि "आपलोग का भाग्य ही हैं जो गंगा का पानी मिल रहा हैं. गंगा का पानी सबके नशीब में नही होता." आगे लालू जी ने कहा कि बाढ़ से बिलकुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है. पीड़ितों के लिए राहत सामग्री का सारा इंतजाम हो जायेगा. यदि घर गिरता है या मवेशी मरते हैं तो उसका मुआवजा सरकार देगी. इसके अलावा आप खुद भी इस आपदा से बचने के लिए कुछ कर सकते हैं. इसके बाद सबकुछ अपने आप ठीक हो जायेगा.

'आजतक' से बातचीत में लालू प्रसाद यादव ने कहा, 'राघोपुर की हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है. अधिकांश लोग अभी गांव में ही छतों फर या फिर ऊंचे स्थान पर शरण लिए हुए हैं. सरकार की ओर से सारा इंतजाम किया जा रहा है. सरकार रात-दिन बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने में लगी हुई है.' नाव की कमी पर लालू प्रसाद ने कहा, 'सब और तो डूब ही गया किससे नाव छीन लें. सरकार नाव का इंतजाम करने में लगी है.' गृह मंत्री से बाढ़ को लेकर बातचीत हुई या नहीं इस पर लालू प्रसाद ने कहा कि गृह मंत्री से मुख्यमंत्री बात करेंगे. हम गृह मंत्री से कम बात करते हैं.


गौरतलब है कि सूबे में बाढ़ का प्रकोप जारी है. कई दशक बाद बिहार में बाढ़ ने ऐसी तबाही मचाई है. बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से कोशिश की जा रही है. बिहार में बाढ़ ने कहर बरपा रखा है और बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव विदेश के दौरे पर हैं. सबसे ज्यादा खतरा उन्हीं के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में है. अपने बेटे और उप-मुख्यमंत्री की कमी को पूरा करने खुद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कमान संभाल रखी है. बाढ़ पीड़ितों का हालचाल जानने खुद लालू प्रसाद बाढ़ प्रभावित इलाके में पूरे लाव-लश्कर के साथ सोमवार को पहुंचे थे.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment