अमिताभ के बगैर 'सरकार' कभी नहीं बन सकती : राम गोपाल वर्मा - Amitabh bachchan and ram gopal varma

बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन और निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने हमेशा एक दूसरे के साथ सरकार का तीसरा पार्ट 'सरकार 3' में काम करने की इच्छा व्यक्त की है और काफी समय से ऐसी बाते हो रही थी कि 'सरकार 3' कब शुरू होगी.

अब राम गोपाल वर्मा ने इस बात को माना है कि अगले महीने से वो अमिताभ के साथ 'सरकार 3' की शूटिंग शुरू करेंगे. निर्देशक राम गोपाल वर्मा की फिल्में लाइन से फ्लॉप हो रही थी अब ये उनके लिए एक बड़ा मौका है जिससे वो अमिताभ के साथ अपनी हिट सीरीज के साथ वापसी कर सकेंगे. रामू का ये भी मानना है अमिताभ के बगैर 'सरकार' कभी नहीं बन सकती. हॉलीवुड की सुपर हिट फिल्म 'गॉड फादर से प्रेरित है 'सरकार'.

पहली 'सरकार' और दूसरी 'सरकार' में अमिताभ के अलावा अभिषेक बच्चन बेहद दमदार भूमिका में दिखे थे लेकिन दूसरे पार्ट में उनके किरदार की मौत हो जाती है. तो देखना दिलचस्प होगा 'सरकार' का जानशीन कौन अभिनेता निभाएगा. वैसे सुशांत सिंह राजपूत और रितिक रोशन के नाम की चर्चा थी, लेकिन ये तो तय है कि अमिताभ बच्चन एंग्री ओल्ड मैन के तौर पर दिखेंगे.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment