नई दिल्ली : उर्जित पटेल इस समय भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर हैं और गवर्नर रघुराम राजन का कार्यकाल समाप्त होने पर केंद्रीय बैंक के प्रमुख का पदभार संभालेंगे। राजन का कार्यकाल चार सितंबर को पूरा हो रहा है। वित्त राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘उनके (पटेल) पास मौद्रिक नीति का अनुभव है, अत: उम्मीद है कि वह मुद्रास्फीति को नियंत्रित करेंगे। पटेल की नियुक्ति सही निर्णय है और देश हित में है।’ सरकार ने आज उम्मीद जतायी कि रिजर्व बैंक के नव नियुक्त गवर्नर उर्जित पटेल अपने नए पद की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाएंगे और मुद्रास्फीति तथा आर्थिक वृद्धि के बीच संतुलन साधने के लिये रिजर्व बैंक में मौद्रिक नीति से जुड़े अपने अनुभवों का बखूबी उपयोग करेंगे।
Home / Business
/ उर्जित पटेल अपने नए पद की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाएंगे- Government Hopes Urjit Patel Will Rise To Occasion Curb Inflation
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)



0 comments:
Post a Comment