गाजियाबाद, (संवाददाता) वैशाली मेट्रो स्टेशन के पास एक युवती को ऑटो चालक का छेड़ना महंगा पड़ गया । युवती ने आॅटो चालक की जमकर धुनाई कर दी।
युवती की स्कूटी से आटो में हल्की टक्कर लगी जिसके बाद आटो चालक ने लड़की को पहले तो गालियां दी फिर छेड़ने की कोशिश की। इससे गुस्साई लड़की ने भी न आव देखा न ताव ताबड़तोड़ आटो चालक की पिटाई कर दी। घटना के वक्त मौजूद लोगों ने भी लड़की का साथ दिया।
वैशाली सेक्टर-चार में रहने वाली गीता (काल्पनिक नाम) अपने भाई कुणाल के साथ वैशाली से कुछ खरीदारी करके वापस अपने घर लौट रही थी। वैशाली मेट्रो स्टेशन पहुंचते ही जाम की वजह से युवती ने स्कूटी रोक दी। गीता का कहना है कि तभी ऑटो चालक ने अचानक ऑटो को पीछे कर दिया। इससे उनकी स्कूटी में टक्कर लग गई। गीता ने बताया कि उसके विरोध करने पर चालक ने उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गलत हरकत की। इस पर गुस्साए कुणाल और चालक के बीच मारपीट शुरू हो गई। इससे बौखलाई गीता ने भी कुणाल के साथ मिलकर चालक की जमकर धुनाई कर दी। मौका मिलते ही चालक वहां से फरार हो गया। हालांकि मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।



0 comments:
Post a Comment