फुटपाथ धंसने से मोहन नगर फ्लाईओवर से बाइक सवार युवक रेलवे ट्रेक पर गिरा Mohan Nagar flyover Dsne pavement from the young bike riders fell on the railway track

गजियाबाद, (संवाददाता) मोहन नगर फ्लाईओवर का फुटपाथ धंसने से बुधवार सुबह मोटरसाइकिल सवार एक युवक नीचे से गुजर रहे रेलवे ट्रैक पर जा गिरा। युवक की जान बच गई है । उस समय यदि कोई ट्रेन गुजर रही होती तो बड़ा हादसा हो जाता। घायल युवक को लोगों ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। युवक के हाथ व दोनों पैरों में चोट लगी है।
साहिबाबाद के श्याम पार्क एक्सटेंशन में रहने वाले आशीष पांडेय नोएडा सेक्टर-62 की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। बुधवार सुबह मोहन नगर फ्लाईओवर पर लंबा जाम लगा, जल्दी निकलने के चक्कर में आशीष मोहन नगर चैराहे के लिए गलत दिशा का प्रयोग करते हुए फ्लाई ओवर के फुटपाथ से मोटर साइकिल निकालने लगे। उसी समय अचानक फुटपाथ धंस गया जिससे आशीष अपनी मोटर साइकिल सहित फ्लाईओवर के नीचे रेलवे ट्रैक पर गिर गए। जिससे उसे कई जगह चोट आई। इस घटना को देख राहगीरों ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी और आशीष को अस्पताल में भर्ती कराया। एएसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि युवक को मामुली चोटें लगी हैं। पीड़ित ने कोई शिकायत नहीं दी है।
उल्लेयानीय है कि आशीष जैसे सैकड़ों लोग रोज अपनी जान से खिलवाड़ कर मोहन नगर फ्लाईओवर के फुटपाथ से मोटरसाइकिल लेकर आते - जाते मौत को न्यौता देते है । पुल पर यह रास्ता पैदल चलने वालों के लिए बनाया गया है लेकिन बाइक सवारों ने इस रास्ते पर पैदल चलने वालों का हक छीन रखा है। पैदल चलने वालों के लिए बने इस रास्ते से हर रोज सैकड़ों लोग गुजरते हैं लेकिन कभी यातायात पुलिस या थाना पुलिस ने ऐसे लोगों पर कोई कार्रवाई भी नहीं की।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment