भारत की चिंता बढ़ी, पाक ने चीन के साथ किया हथियारों का सबसे बड़ा सौदा India raised concerns, Pakistan's largest arms deal with China

इस्लामाबाद, (प्रेट्र) चीन पर निर्भरता को और आगे बढ़ाते हुए पाकिस्तान उससे आठ अत्याधुनिक मारक पनडुब्बियां खरीदने जा रहा है। इनकी आपूर्ति 2028 तक होने की संभावना है और सौदा पांच अरब डॉलर का होगा। इसे चीन का सबसे बड़ा हथियार निर्यात सौदा बताया जा रहा है।
सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के अगली सदी के पनडुब्बी कार्यक्रम के मुखिया ने राष्ट्रीय असेंबली की स्थायी समिति को इस सौदे के बारे में जानकारी दी। अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चीन शिपबिल्डिंग ट्रेडिंग कंपनी पाकिस्तान को किस श्रेणी की पनडुब्बी देगी।
विश्लेषकों का अनुमान है कि ये चीनी सेना में शामिल टाइप 039 और टाइप 041 युआन क्लास परंपरागत मारक पनडुब्बी का हल्का वर्जन होंगी। वैसे इस सौदे की चर्चा अप्रैल में भी पाकिस्तान के नौसेना अधिकारी कर चुके हैं।चार पनडुब्बियां 2023 तक मिलने की संभावना है तथा शेष चार की असेंबलिंग कराची में 2028 तक की जाएगी।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment