बस ने कार को रौंदा, डेढ़ घंटे तक फंसा रहा चालक Just beat the car, the driver was trapped one half hours

गाजियाबाद, (संवाददाता)  हापुड़ चुंगी पर मंगलवार की देर रात बस को बचाने के चक्कर में कौशांबी डिपो की बस ने सामने से आ रही अल्टो कार को रौंद दिया। कार में सवार गो¨वदपुरम एच ब्लाक निवासी एमपी गुप्ता कार में करीब डेढ़ घंटे तक ¨जदगी और मौत के बीच संघर्ष करते रहे। मौके पर मौजूद पब्लिक ने चौराहे से गुजर रही दो क्रेनों से गुप्ता को किसी तरह बाहर निकाला। पुलिस ने गुप्ता को एंबुलेस से निजी अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बस का शीशा तोड़ दिया। बस का ड्राइवर भीड़ की नजाकत भांप कर मौके से भाग निकला। बस में सवार करीब 43 यात्रियों को पुलिस ने दूसरी बस से गंतव्य को रवाना कर दिया। बस हापुड़ की ओर से गाजियाबाद बस अड्डे की ओर जा रही थी।
मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे गो¨वदपुरम निवासी एमपी गुप्ता कलेक्ट्रेट की ओर से कहीं जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो गुप्ता ने रेड लाइट होने के बाद भी कार नहीं रोकी। तभी एक निजी बस और सामने आ गई। ग्रीन सिग्नल पर हापुड़ की ओर से आ रही रोडवेज बस के चालक ने बस को बचाने के चक्कर में गाड़ी मोड़ दी। रोडवेज बस सीधी जाकर कार से भिड़ गई। घटना में गुप्ता का कमर के नीचे का हिस्सा बुरी तरह फंस गया। घटना से गुस्साए लोगों ने बस के चालक का दौड़ाया और कार सावर को बचाने में जुट गए। करीब डेढ़ घंटे बाद गुप्ता को किसी तरह बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। देर रात करीब बारह बजे पुलिस ने क्रेन लगाकर बस को किनारे किया और किसी तरह जाम खुलवाया।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment