अमेरिकी मैदान की सुविधाओं ने कोच अनिल कुंबले किया प्रभावित - Indian coach anil kumble

अमेरिका में होने वाले भारत-वेस्टइंडीज़ के बीच दो T20 मुकाबले को लेकर भारतीय उपमहाद्वीप के प्रवासी लोगों काफी उत्साह नजर आ रहा हैं. जिसके लिए फ़्लोरिडा के फ़ोर्ट लाउडरडेल का सेंट्रल ब्रॉवार्ड रीजनल पार्क भी तैयार है. सबसे खास बात यह है कि भारत का अमेरिका में पहला मैच हैं. मैच को लेकर प्रावासी भारतीयों में खासकर उत्साह है. उम्मीद है कि मुकाबला जबर्दस्त रहेगा. इस मैच के लिए उपलब्ध कराई गई  सुविधाओं को देख भारतीय कोच अनिल कुंबले बहुत प्रभावित हुए हैं.  कोच अनिल कुंबले ने कहा, "अमेरिका में क्रिकेट के लिए इतनी बढ़िया सुविधा होगी, ये मैंने सोचा भी नहीं था. मैंने सोचा था कि कोई अस्थायी व्यवस्था होगी. वैसे फ़्लोरिडा के बारे में सुन रखा था. सुविधाएं सचमुच ही बहुत ही शानदार हैं. मैं पहली बार ये मैदान देख रहा हूं. विकेट बहुत अच्छा है. अभ्यास के लिए इंतज़ाम भी अच्छे हैं.'


भारत पहली बार अमेरिका की जमीन पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहा है. अनिल कुंबले के भारतीय टीम का कोच बनने के बाद टीम इंडिया पहली बार सीमित ओवर का क्रिकेट खेलेगी. बतौर कोच कुंबले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ पहली बार होंगे.अनिल कुंबले ने कहा, "मैं पहली बार एमएस के साथ काम कर रहा हूं. हम खिलाड़ी के रूप में लंबे समय तक साथ रहे हैं. हमारी बात हुई है. मैं उनके साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं. जसप्रीत बुमराह जैसे नए लड़कों के साथ भी पहली बार काम कर रहा हूं. हालांकि उनके साथ आईपीएल में काम कर चुका हूं."

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment