अखिलेश सरकार ने किया पुलिसकर्मियों को हर 10 दिन में एक छुट्टी देने की घोषणा- finally up police get off for one day after 10 day duty

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य, व्यवहार और कार्यों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए 10 दिनों की ड्यूटी के बाद एक दिवस की छुट्टी देने का फैसला किया है. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश की तरह हर 10 दिन की ड्यूटी पर एक छुट्टी देने का निर्णय लिया है. पुलिसकर्मियों पर काम के अत्यधिक दबाव तो हैं ही उनको साप्ताहिक अवकाश भी नही मिलती हैं .

उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी रोजाना लंबी और अनियमित अवधि की ड्यूटी करते हैं. इसका सीधा दुष्प्रभाव उनके स्वास्थ्य, व्यवहार और कार्यों की गुणवत्ता पर पड़ता है. इस कारण वे अपने व्यक्तिगत, पारिवारिक और सामाजिक प्रतिबद्घताओं का भी सही प्रकार से निर्वहन नहीं कर पाते हैं. इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया गया है.

गौरतलब है कि पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश दिये जाने की मांग अर्से पुरानी है. लखनउ में कुछ थानों में कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने का प्रयोग किया गया था लेकिन फिर स्टाफ की कमी का हवाला देकर उसे बंद कर दिया गया था.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment