सीएम महबूबा मुफ्ती दिल्ली पहुंची, पीएम मोदी से कर सकती है मुलाकात Chief Mehbooba Mufti arrived in Delhi, is expected to meet with Prime Minister

नई दिल्ली,जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती शुक्रवार शाम केंद्र सरकार के नेताओं से मुलाकात के लिए दिल्ली पहुंचीं। सूत्रों के मुताबिक महबूबा मुफ्ती शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर कश्मीर घाटी के हालातों पर चर्चा कर सकती हैं।
आज श्रीनगर में दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले महबूबा मुफ्ती ने संवाददाताओं को संबोधित किया। आपको बता दे कि कल ही गृह मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय कश्मीर दौरे के बाद दिल्ली लौटे थे। गुरुवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कश्मीर में पैलट गन पर रोक लगाने की बात कही थी।
आपको बता दें कि पिछले महीने आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद कश्मीर में हिंसा भड़क उठी थी। जिसके बाद से कश्मीर के कई हिस्सों में लगातार कर्फ्यू जारी है। अब तक इस हिंसा में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment