बड़े स्तर का भ्रष्टाचार व बाधाएं अब इतिहास की बातें हो गई हैं-पीएम मोदी- India’s Progress Incomplete Without Infrastructure Expansion

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में कारोबार करना अब पहले की तुलना में बहुत आसान हो गया है। उन्होंने कहा,‘ बड़े स्तर का भ्रष्टाचार व बाधाएं अब इतिहास की बातें हो गई हैं।’ उन्होंने कहा कि देश लगातार दो साल सूखे से प्रभावित रहा है लेकिन कृषि उत्पादन में कोई गिरावट नहीं आई है। उन्होंने कहा,‘ हमारे किसानों को उनके उत्पादों के लिए विस्तृत बाजार तथा अधिक धन उपलब्ध कराने के हमारे प्रयास जारी रहेंगे।’ मोदी ने कहा,‘मुझे भरोसा है कि हम इस प्रगति को जारी रखेंगे और भारत के रूपांतरण के अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे।’ कल की बैठक के विभिन्न मुद्दों का ज्रिक करते हुए मोदी ने नयी व नवीकरणीय उर्जा क्षेत्र की बात की और कहा कि संस्थापित क्षमता 44000 मेगावाट के उपर हो चुकी है। उन्होंने कहा,‘केंद्र व राज्य नीतियों के तहत विभिन्न परियोजनाओं को पूरा किया गया है। सौर उर्जा उत्पादन बढाने के लिए भावी राह पर भी चर्चा हुई।’ मोदी ने कहा,‘ विमानन क्षेत्र में हमने हमारे हवाई अड्डों पर सुरक्षा, कनेक्टिविटी व ग्राहक संतुष्टि बढाने पर व्यापक विचार विमर्श किया।’ उन्होंने कहा कि और अधिक छोटे कस्बों के संपर्क (कनेक्टेड) होने से वहां के लोगों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे इसलिए क्षेत्रीय संपर्क :कनेक्टिविटी: महत्वपूर्ण है।


एक बयान में मोदी ने कहा है,‘मुख्य बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की प्रगति की समीक्षा के लिए 22 अगस्त 2016 को एक लंबी बैठक हुई। मैं प्राय: ऐसी बैठकें करता रहता हूं क्योंकि हमारे मूल बुनियादी ढांचे के विस्तार और उन्नयन के बिना भारत की प्रगति अधूरी है।’ उन्होंने कहा,‘भारत की विकास यात्रा विशेष है। हमारे सतत प्रयास गति और पैमाने पर आधारित हैं जो कि ऐतिहासिक वृद्धि के युग की शुरआत कर सकते हैं।’ प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया है कि भारत की गाथा लचीलेपन के बारे में भी है। ‘जब वैश्विक अर्थव्यवस्था कमजोर और मंद हो रही है, भारत उम्मीद की किरण है।’ मोदी ने आज कहा कि बुनियादी ढांचे के तीव्र विस्तार और उन्नयन के बिना भारत की प्रगति अधूरी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी सरकार तीव्र गति और बड़े पैमाने के साथ काम करने का प्रयास कर रही है ताकि देश ‘एतिहासिक वृद्धि के दौर में प्रवेश’ कर सके। मोदी ने कल प्रमुख ढांचागत क्षेत्रों में प्रगति की कल उच्च स्तरीय समीक्षा की। उनके अनुसार यह दर्ज किया गया कि नवीकरणीय उर्जा व रेलवे जैसे प्रमुख क्षेत्रों में ‘अभूतपूर्व प्रगति’ हुई है।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment