दिल्ली सरकार की शहर में शराब पर प्रतिबंध लगाने की कोई योजना नहीं - No- Pans To Ban Alcohol In Delhi

नई दिल्ली : उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज कहा दिल्ली सरकार की शहर में शराब पर प्रतिबंध लगाने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने साथ ही कहा कि आप सरकार राष्ट्रीय राजधानी में शराब की बिक्री से जमा होने वाले पैसों से शहर का प्रशासन नहीं चलाना चाहती। विधानसभा में तिमारपुर के आप विधायक पंकज पुष्कर के एक सवाल का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह जनता को ‘धोखा’ देने के लिए शराब की दुकानों की संख्या पर ‘भ्रामक’ आंकड़े दे रही है।
सिसोदिया का बयान ऐसे समय में आया है जब दिल्ली में शराब की दुकानों की बढ़ती संख्या को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने कहा कि कई इलाकों में लोगों की शिकायत के बाद शराब की दुकानें बंद करा दी गयीं और जल्द हीं शराब की दुकानों के बने रहने पर मोहल्ला सभाओं में फैसला लिया जाएगा।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment