वीएसपी का कैम्पेन - मायावती बोलीं- यूपी में जंगलराज, हमसे बुआ का रिश्ता न बनाएं सीएम Mayawati ex cm

आगरा. यूपी में जंगल राज चल रहा है। मुलायम सिंह ने मुझ पर हमला करवाया था, इसलिए अखिलेश हमसे बुआ का रिश्ता न बनाएं। यह बात वीएसपी की सुप्रीमों मायावती ने आगरा में चुनावी सभा को व्यक्त करते हुए कहीं ।  मायावती ने कहा, झूठा निकला बीजेपी का काला धन लाने का वादा । बीजेपी के कारण व्यापारियों की हालत खराब है। बीजेपी पूंजीपतियों के लिए ही काम कर रही है ।
उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों का कर्ज बीजेपी ने माफ किया है। मोदी सरकार का 100 दिन में काला धन लाने का वादा भी झूठा था। बीजेपी रिजर्वेशन को खत्म करना चाहती है। इनकी सरकार में ललित मोदी, विजय माल्या जैसे कांड हो रहे हैं। बीजेपी की सरकार बनने के बाद मुसलमानों के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है।कट्टरवादी ताकतों के चलते मुसलमानों का शोषण हो रहा है। मुस्लिम समाज के शरीफ लोगों को भी शक की नजरों से देखा जा रहा है। मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल है। देश में निराशा का माहौल है। आरएसएस चीफ बोल रहे है कि हिंदुओं को ज्यादा बच्चा पैदा करना चाहिए, लेकिन पहले वो नरेंद्र मोदी को बताएं कि बच्चे पैदा करने के बाद वे उन्हें रोटी दे पाएंगे। सरकार ने देश के राष्ट्रीय पर्वों का राजनीतकिरण किया है। मोदी की नीतियां जमीनी हकीकत में नहीं बदल पा रही हैं। ऐसा सुनने में आ रहा है कि बीजेपी अपनी नाकामयाबी को छिपाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। यूपी को बीजेपी के लोग नहीं संभाल सकते। ये देशभक्ति का फायदा उठाना चाहते हैं।
मायावती ने कहा कि अखिलेश सरकार में क्राइम बढ़ा है ।  इस दौरान उन्होंने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, श्सपा सरकार बनने से गुंडों-बदमाशों के हौसले बढ़ गए हैं। इसी वजह से हत्या, डकैती जैसी घटनाएं यूपी में हो रही हैं। यहां की 22 करोड़ जनता का जीवन मुश्किल हो गया है। यहां कानून का राज नहीं, आपराधिक तत्वों का जंगलराज चल रहा है। बुलंदशहर की घटना लोग नहीं भूल सकते हैं।  विकास के जो कार्य अब हो रहे हैं, उसे बसपा सरकार में ही शुरू कर दिया गया था।  सपा की ड्रामेबाजी से हम लोगों को सावधान रहना है।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment