रियो डि जेनेरियो.रियो ओलिंपिक में भारत की आखिरी मेडल उम्मीद भी खत्म हो गई है। 65 किलो फ्रीस्टाइल इवेंट में मंगोलिया के पहलवान ने योगेश्वर को 3-0 से हराया। योगेश्वर ने पिछले लंदन ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। मां ने कहा था गोल्ड लाओ...
- फाइट से पहले उनकी मां सुशीला देवी ने कहा था, 'बेटा, तुम गोल्ड लाओ। मैंने बहू पसंद कर ली है।'
- वहीं, गांव में योगेश्वर की जीत के लिए हवन किया गया था। फैमिली मेंबर्स ने मंदिर में पूजा कर बेटे की जीत की मन्नत मांगी थी।
- उन्होंने बताया कि उनसे बातचीत हुई है। उसने कहा कि वह गोल्ड जीतकर करोड़ों लोगों और पिता-गुरु के सपने को पूरा करेगा।
- योगेश्वर 65 KG कैटेगरी में फ्री स्टाइल रेसलर हैं।



0 comments:
Post a Comment