फुटबॉल गोल्ड मेडल मुकाबले में मेजबान ब्राजील ने दी जर्मनी को 5-4 से शिकस्त - Rio Olympic, Football gold Medal

Rio Olympic, Football gold Medal
मेजबान ब्राजील की फुटबॉल टीम ने रियो ओलंपिक के फुटबॉल  का गोल्ड मेडल मुकाबला जीत लिया. फाइनल में ब्राजील ने जर्मनी को शिकस्त दी. ओलंपिक इतिहास में ये पहला मौका है जब ब्राजील ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. इस मुकाबले के हीरो रहे ब्राजील के कप्तान नेमार.  फुटबॉल फाइनल के इस महामुकाबले में दुनिया की दो सबसे दिग्गज टीमें आमने-सामने थीं. लिहाजा दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने की भी उम्मीद की जा रही थी, और कुछ हुआ भी ऐसे ही. दोनों के बीच गोल्ड मेडल जीतने के लिए जोरदार मुकाबला हुआ. ब्राजील के कप्तान नेमार ने 26वें मिनट में गोल कर अपनी टीम 1-0 की बढ़त दिला दी. लेकिन जर्मनी भी हार मानने के लिए तैयार नहीं और खेल के 59वें मिनट में जर्मन खिलाड़ी मेयर मैक्सीलियम ने गोल कर स्कोर एक-एक की बराबरी पर ला दिया. इसके बाद मुकाबला फुलटाइम तक बराबरी पर रहा, और एक्सट्रा टाइम में भी दोनों ही टीमें बराबरी पर रहीं. एक्स्ट्रा टाइम तक दोनो टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी. फिर पेनल्टी शूटआउट हुआ और आखिरी में कप्तान नेमार ने गोल कर ब्राजील को पहली बार ओलंपिक का गोल्ड मेडल दिया. फुटबॉल की पावर हाउस माने जाने वाली जर्मनी भी अबतक एक बार भी ओलंपिक गोल्ड मेडल नहीं जीत सकी है.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment