जब तक काम मिलेगा करुंगी: कैटरीना कैफ़ Will get the job: Katrina Kaif


रणबीर कपूर के साथ ब्रेकअप और पिछली रिलीज़ फ़िल्म 'फ़ितूर' के फ्लॉप होने के बाद कैटरीना के फ़िल्मी करियर को एक तरह से ख़त्म करार दे दिया गया.
कैटरीना इन दिनों धर्मा प्रोडक्शन की फ़िल्म 'बार बार देखो' को लेकर सुर्ख़ियों में है
करियर को लेकर कैटरीना का कहना है कि, "बॉलीवुड में रहना या आउट हो जाना किस्मत पर निर्भर करता है. फ़िलहाल मुझे काम मिल रहा है. और जब तक काम मिलता रहेगा तब तक करती  रहूंगी."
अपने तेरह साल के करियर में कैटरीना ने सभी बड़े स्टार्स के साथ काम किया है. उन्हें लेकर कैटरीना का कहना है कि, "आमिर ख़ान अपने काम में पूरी तरह डूब जाते है. काम के समय उन्हें और किसी चीज से कोई मतलब नहीं रहता. जबकि शाहरुख़ ख़ान को-स्टार्स का पूरा ख्याल रखते हैं और काफी अच्छे तरीके से पेश आते हैं. अक्षय कुमार जो भी करते हैं पूरी लगन से करते है. उनसे काफ़ी कुछ सीखने का मौक़ा मिला. और सलमान ख़ान जो भी करते हैं पूरे दिल से करते हैं.
पिछली फ़िल्म 'फितूर' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी. इसपर कैटरीना का कहना है कि, "बॉक्स ऑफिस पर 'फ़ितूर' के ना चल पाने का कारण आज भी मैं समझ नहीं पा रही हूं. फ़िल्म काफ़ी अच्छी बनी थी. वैसे तो यह सब ऑडिएंस पर निर्भर करता है कि उन्हें क्या पसंद आता है और क्या नहीं. हम तो सिर्फ मेहनत ही कर सकते हैं."
आज कल कई एक्ट्रेसेस बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड असाइनमेंट के कारण सुर्ख़ियों में हैं.
लेकिन कैटरीना के मुताबिक, "फ़िलहाल तो मेरा हॉलीवुड में जाने का कोई इरादा नहीं. और अब तक वहां से कोई ऑफर नहीं मिला. अच्छा ऑफर आए तो सोचूंगी ज़रूर."
'बार बार देखो' एक रोमांटिक फ़िल्म है. इसमें कैटरीना कैफ़ और सिद्धार्थ मल्होत्रा पहली एक साथ नज़र आएंगे. यह फ़िल्म 9 सितंबर को रिलीज़ होगी.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment