गाजियाबाद, (संवाददाता) थाना मुरादनगर पुलिस ने हनुमान मन्दिर बम्बा रोड से मुखबिर की सूचना पर भाजपा नेता ब्रजपाल सिंह तेवतिया की हत्या के प्रयास की घटना का मुख्य सूत्रधार अभियुकत मनोज कुमार पुत्र राजकरण निवासी महरौली थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है । पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल 32 बोर व 4 जिन्दा कारतूस बरामद किए है।
उल्लेखनीय है कि 11 अगस्त को भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया की रैकी करके अभियुक्तों द्वारा अपनी फारच्युनर गाडी से तेवतिया जी की स्कार्पियों गाडियों को ओवरटेक करके टेलीफोन एक्सचैंज रावली रोड कस्बा मुरादनगर मे स्वचालित अस्लाह एके-47 एंव 30 बोर की कई पिस्टलों द्वारा अपनी पुरानी रंजिश के चलते अन्धाधूध फायरिंग कर जान से मारने की नियत सेे हमला किया था। जिसमे भाजपा नेता तेवतिया व उनके साथी मौहकम सिंह, इन्द्रपाल प्रधान, अशोक, राजपाल व प्राइवेट गनर विपिन गम्भीर रूप से घायल हो गये थे।
4 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, लूटा गया सरिया, घटना मे प्रयुक्त ट्रक व अवैध शस्त्र बरामद - थाना सिहानीगेट पुलिस पुलिस ने बीती रात चैकी मोरटा के सामने से 4 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे से लूटा गया 8485 किलोग्राम कामधेनू लोहे का सरिया, घटना मे प्रयुक्त ट्रक, 2 तंमचे मय कारतूस व 2 नाजायज चाकू बरामद हुए है।
उल्लेखनीय है कि 3/4 सितम्बर को मेरठ रोड पर रात के करीब 12 बजे मेरठ रोड स्थित एमके प्लाजा के पास से लोहे के सरियों से भरा ट्रक नं0 डीएल1जीसी-2535 को अज्ञात बदमाशों द्वारा दूसरे ट्रक से ओवरटेक करके ड्राईवर अजय कुमार को तंमचों व चाकुओं के बल पर मारपीट कर ट्रक व सरिया लूट कर ले गये तथा सरिया को अज्ञात स्थान पर उतरवाकर खाली ट्रक व ड्राईवर को सैक्टर-88 नोएडा मे छोड दिया था । जिसके संबंध मे थाना सिहानीगेट पर पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्त में अंकुर पुत्र ऋषिपाल निवासी चिकसोना थाना बी0बी0नगर जनपद बुलन्दशहर , योगेश पुत्र मुरारी गोस्वामी निवासी रंगपुर थाना सलेमपुर , राहुल पुत्र ऋषिपाल निवासी चिकसोना थाना बी0बी0नगर जनपद बुलन्दशहर तथा सोनू पुत्र विक्रम गुर्जर निवासी ऐंची खुर्द थाना परीक्षितगढ जनपद मेरठ है । पुलिस ने इनके निशानदेही पर लूटा गया 8485 किलोग्राम कामधेनू सरिया , घटना मे प्रयुक्त ट्रक नं0 एचआर38जी-8661, दो तंमचे 315 बोर मय कारतूस तथा दो नाजायज चाकू बरामद किया है ।
3 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, लूट के 30 हजार रूपये, 2 मोटर साईकिल, अवैध शस्त्र बरामद - थाना कविनगर पुलिस ने 6 अगस्त की रात पैट्रोल पम्प शाहपुर बम्हैटा एनएच-24 के पास से 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे से लूट के 30 हजार रूपये, लूटी गयी 2 मोटर साईकिल, लूट का मोबाइल फोन 1 तंमचा व 2 नाजायज चाकू बरामद हुए है।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में धमेन्द्र पुत्र हरीकिशन निवासी ग्राम शेरपुर थाना सिकन्द्राबाद ,योगेन्द्र पुत्र महेश निवासी ग्राम शेरपुर थाना सिकन्द्राबाद तथा सुमित पुत्र स्व दीपचन्द निवासी शेरपुर थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर हैं ।



0 comments:
Post a Comment