राहुल की किसान यात्रा 12 और 13 सितंबर को बकरीद के लिए रुकेगी. - Rahul gandhi trip will stay for two day

उत्तर प्रदेश में महीने भर चलने वाली कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा बकरीद को देखते हुए 12 और 13 सितंबर को दो दिन के लिए रुकेगी. कांग्रेस उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश में किसानों की दुर्दशा को उजागर करने के लिए ‘किसान महायात्रा' पर हैं. अपनी यात्रा के चौथे दिन गांधी आज फैजाबाद में है. उन्होंने छह सितंबर को देवरिया से अपनी यात्रा की शुरुआत की थी.

उन्होंने कहा, ‘‘देवरिया से दिल्ली की मेरी यात्रा आज फैजाबाद और अंबेडकर नगर में. ईद को देखते हुए हम 12 और 13 सितंबर को रुकेंगे. 14 सितंबर से यात्रा जारी होगी.' उन्होंने फैजाबाद में रोड शो निकाली और उससे पहले आज सुबह फैजाबाद पब्लिक स्कूल के बच्चों ने कांग्रेस नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके अलावा फैजाबाद में उन्होंने महात्मा गांधी, बाल गंगाधर तिलक और अचार्य नरेंद्र देव की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया.

उन्होंने ट्विटर पर रोड शो और अन्य कार्यक्रमों से जुड़ी तस्वीरें साझा की. गांधी आज सुबह अयोध्या गये और हनुमान गढी मंदिर में दर्शन किया. वह वर्ष 1992 में विवादित ढांचे को गिराये जाने के बाद अयोध्या की यात्रा करने वाले नेहरु-गांधी परिवार के पहले सदस्य हैं.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment