दृष्टिहीन माता -पिता के गुम हुए 4-साल के बच्चे को ढूँढने के प्रति पुलिस उदासीन Blind parents find missing 4-year-old child to the police indifferent



  • रेलवे और दिल्ली पुलिस की अपह्रनकर्ता गिरोह से सांठगांठ!
  • अगले 24 घंटे में कोई ठोस कार्यवाही न होने पर बीडब्लूयू करेगा दिल्ली पुलिस मुख्यालय का घेराव!

नई दिल्ली , ( विशेष संवाददाता )   दृष्टिहीन मातापिता के गुम हुए 4-साल के बच्चे को ढूँढने के प्रति दिल्ली पुलिस द्वारा दिखाए उदासीन व टालमटोल रवैये के खिलाफ ब्लाइंड वर्कर्स यूनियन (बीडब्लूयू) दिल्ली पुलिस मुख्यालय का घेराव करेगा| ज्ञात हो गुम हुए बच्चे के दृष्टिहीन मातापिता बेहद गरीब परिवार से आते हैं व मजदूरी करते हैं| 15 सितम्बर को वे जब एक रिश्तेदार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन छोड़ने आये उसी दौरान एक महिला ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया| इसका सबूत रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में साफ़ मिलता है कि यह महिला बाद में उनके बच्चे का अपहरण करके ले गयी|
अपहरण का पता चलने पर बच्चे के मातापिता ने तुरंत रेलवे स्टेशन के पुलिस थाने में पहुचकर एफआईआर दर्ज करवाई| थाने के पुलिस अधिकारीयों ने मातापिता की खराब आर्थिक स्थिति को देखकर आलस्यपूर्ण रवैया बनाये रखा और जानकारी मिलने  व सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के बावजूद तुरंत कार्यवाही नहीं की| यहाँ तक की दृष्टिहीन मातापिता को भी इस सम्बन्ध में चल रही कार्यवाही की कोई जानकारी नहीं दी जा रही है| इससे साफ़ पता चलता है कि पुलिस अधिकारीयों की बच्चे का अपहरण करने वाले गिरोह से मिलीभगत है व पुलिस उन्हें बचाने में लगी हुई है और यह भी स्पष्ट सामने आ गया है कि आमतौर पर पुलिस आम-जनता की समस्याओं पर कार्यवाही में कैसा टालमटोल भरा रवैया दिखाती है|
यूनियन के सचिव रामनाथ ने बताया कि इसके साथ ही आज महिला संगठन की मदद से परिवार ने डीसीडब्लू प्रमुख स्वाति मालीवाल से भी मुलाक़ात की, जिससे भी कोई ठोस हल उभर कर नहीं आया है| इतने गंभीर मामले पर भी डीसीडब्लू के इस उदासीन रवैये की बीडब्लूयू कड़ी निंदा करता है| डीसीडब्लू के इस रवैये ने महिला सुरक्षा को लेकर दिखाई जा रही खोखली चिंता व प्रतिबन्धता का भी भंडाफोड़ किया है|


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment