गाजियाबाद, संवाददाता नगर निगम क्षेत्र के वार्डों में विकास कार्य में धन की बाधा अब दूर हो गई है। बजट की कमी को पूरा करने के लिए शनिवार को नगर निगम परिसर में तृतीय तल पर आयोजित पुनरीक्षित बजट को लेकर कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता महापौर आशु वर्मा ने की। बैठक में कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ निर्माण, जलकल व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। सर्व सम्मति से 56 करोड़ 50 लाख का अतिरिक्त बजट पास हो गया। अब निगम का बजट 116 करोड़ 70 लाख के आसपास पहुंच गया है।
बता दें मौजूदा वित्तीय वर्ष में विकास कार्यों के लिए 72 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया था, इसमें से नगर निगम के 80 वार्डों में विकास के कार्य होने थे। अभी तक वार्डों में सड़क, सीवर, पेयजल को लेकर करीब 37 करोड़ के काम हो चुके हैं। फंड में मात्र 35 करोड़ शेष बचे हैं। मेयर ने सभी वार्डों के पार्षद से विकास के लिए 50-50 लाख के काम का प्रस्ताव मांगा। पार्षदों ने काम का प्रस्ताव भेज दिया। काम को लेकर टेंडर भी निकाल दिए गए लेकिन निगम के लेखाधिकारी ने बजट की कमी बताकर हाथ पीछे खींच लिया। टेंडर व बजट को लेकर पार्षदों ने मेयर को घेरा। मेयर ने कहा कि किसी भी सूरत में वार्डों में विकास काम नहीं रुकने पाएगा। बैठक में कहा गया कि वार्डों में विकास के लिए करीब 45 करोड़ रुपये की कमी है।
बजट की कमी को पूरा करने के लिए अवस्थापना निधि 100 करोड़ में से 40 करोड़, सीवर व्यवस्था मद में 16 करोड़ रुपये की व्यवस्था बोर्ड बैठक में की गई थी। अधिकारियों ने कहा कि दस करोड़ ही इस व्यवस्था के लिए काफी हैं। इस मद से चार करोड़ रुपये, शहरी मलिन बस्तियों व शहरी ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल योजना मद में पांच करोड़ है। इस दिशा में काफी काम हो चुके हैं। इसलिए इस मद से दो करोड़ रुपये अतिरिक्त बजट के लिए लिए गए।
बैठक में यह मुद्दे भी उठे -मोहन नगर जोन में जर्जर सीवर समस्या ,राजनगर में सड़क पर जलभराव की समस्या, डूडाहेड़ा में एसटीपी की जर्जर हालत, मोहन नगर में जीडीए द्वारा डाली गई पाइप लाइन से हो रही समस्या ।
मेयर ने कहा कि समस्या का निराकरण नहीं होने पर पार्षदों के साथ जीडीए सचिव से मिलेंगे। कार्यकारिणी के छह सदस्यों का कार्यकाल पांच सितंबर को पूरा हो रहा है।
मेयर आशु वर्मा ने इन सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यकाल पूरा करने वाले सदस्यों में पार्षद बाला यादव, मोनिका मित्तल, बबिता चैधरी, प्रवीण चैधरी, बाबू सिंह आर्य, कुलदीप हैं। कार्यकारिणी में शामिल सदस्यों को कार्यकाल दो वर्ष का होता है। इन सभी सदस्यों का कार्यकाल पांच सितंबर को पूरा हो रहा है। बैठक में उपाध्यक्ष प्रवीण चैधरी, पार्षद बबिता, बाला यादव, मोनिका मित्तल, शशी यादव, बाबू सिंह आर्य, अजय शर्मा, आदिल मलिक, सचिन डागर समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ्र

0 comments:
Post a Comment