गाजियाबाद, संवाददाता अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश यादव ने शनिवार को इंदिरापुरम थाने में आयोजित समाधान दिवस का औचक निरीक्षक किया। वहां अन्य विभाग के किसी अधिकारी के न मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। रजिस्टर में अनुपस्थित दर्ज कर थाना प्रभारी से लिखित में शिकायत मांगी, जिससे जिलाधिकारी को अवगत कराकर अधिकारियों पर कार्रवाई कराई जा सके।
महीने के प्रथम व तृतीय शनिवार को थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दौरान जीडीए, बिजली, नगर निगम, पुलिस सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहते हैं। समाधान दिवस में सिर्फ पुलिस अधिकारी मौजूद मिले। अन्य विभागों के अधिकारी नहीं थे। इस दौरान एक फरियादी जीडीए अधिकारी के इंतजार में बैठा मिला, जिसे देख एडीएम भड़क गए। उन्होंने रजिस्ट्रर में राजस्व विभाग के अधिकारियों को अनुपस्थित लिख दिया और मौके पर मौजूद एसएचओ गोरखनाथ यादव से लिखित में अनुपस्थित अधिकारियों की शिकायत मांगी। हालांकि एडीएम के औचक निरीक्षक की सूचना मिलते ही जीडीए के एक अधिकारी मौके पर पहुंचे। तब तक एडीएम जा चुके थे। इसके बाद अधिकारी एसएचओ से अपने बचाव के लिए सफाई देने में लगे रहे। गोरखनाथ यादव ने बताया कि एडीएम के आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी।

0 comments:
Post a Comment