बिहार : गैस सिलिंडर में शराब की तस्करी - Bihar : liqour in gas cylinder

बिहार में शराब पर पाबंदी लगाने के बाद एक तरफ मुख्यमंत्री नितीश कुमार इसको सफल करने की पूरी कोशिश में लगे हुए हैं तो दूसरी तरफ शराब पर पाबंदी की धज्जिया उड़ाते हए तस्कर हर रोज एक नया तरीका ढूढ़ ले रहे हैं. नवादा में दो लोग गैस सिलिंडर में शराब की तस्करी करते गिरफ्तार हुए हैं.

नवादा में प्रशासन की नजरो से बचने के लिए गैस सिलिंडर में शराब को भर कर ले जा रहे दो युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इन युवको के पास से कच्ची शराब के कुछ पॉलीथीन बरामद किए गए हैं. इन लोगों ने सिलिंडर के बेस को काटकर उसमें शराब के पाउच भर दिए थे. इसके बाद पुलिसवालों ने इन्हें पकड़ लिया, सिलेंडर का पिछली हिस्सा देखा तो उसमें इन्होंने शराब के पाउच भरे हुए थे.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment