अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद पर कसेगा शिकंजा Dares screws on underworld don Dawood

नई दिल्ली, (विशष संवाददाता) भारत सरकार ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर शिकंजा कसने का मन बना लिया है। इस संबंध में अमेरिका से भी मदद ली जा रही है। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि दाऊद कराची में शेख हनीफ मर्चेंट के नाम से रह रहा है। 

बताया जाता है कि पिछले कुछ महीने से दाऊद ने अपना काम रोक रखा है। इस बीच, भारत अमेकिा को आतंकवादियों की एक सूची भी सौंपने जा रहा है। दाऊद के गुटखा कारोबार पर भी सरकार की नजर है। सीबीआई ने इब्राहिम के खिलाफ आरोपपत्र दायर करने के बाद उसके कथित गुटका धंधे के बारे में सूचनाएं मांगते हुए पाकिस्तान को एक न्यायिक अनुरोध भेजा है। इसी तरह का अनुरोध पत्र ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात को भेजा गया है, जिसमें दाऊद के गुटका धंधे के बारे में जानकारी मांगी गई है। यह धंधा उसका भाई अनीस चलाता है। 

उल्लेखनीय है कि हाल ही में सीबीआई ने दाऊद इब्राहिम, उसके रिश्तेदार एएच अंतुले, उसके सहयोगी सलीम मोहम्मद घौस, गोवा गुटका के व्यापारी जेएम जोशी और आरएल धारीवाल के खिलाफ अनीस इब्राहिम को पाकिस्तान में सिंध प्रांत के हैदराबाद में गुटका संयंत्र लगाने में कथित मदद पहुंचाने को लेकर पूरक आरोप पत्र दायर किया है।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment