प्रसिद्ध लेखक उदय प्रकाश के घर लाखों की चोरी Uday prakash house of the famous writer millions stolen

गाजियाबाद, (संवाददाता)  प्रसिद्ध हिन्दी कवि और विद्वान उदय प्रकाश के गाजियाबाद स्थित घर से शुक्रवार तड़के चोर लाखों रुपए मूल्य का सामान ले उड़े।


उदय प्रकाश ने देश में कुछ साहित्यकारों की हत्याओं के विरोध में गत वर्ष सबसे पहले साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटाया था। गाजियाबाद के वैशाली इलाके में जज कॉलोनी में स्थित उनके घर से लाखों रुपए की चोरी हो गई है।

उनके करीबी परिचितों के अनुसार चोरी तड़के हुई उस समय हुई, जब प्रकाश अपने घर में नहीं थे। वे अपनी पत्नी के साथ इस समय छत्तीसगढ़ में हैं। चोरों का गिरोह लोहे की ग्रिल काटकर घर में घुसा। चोरी की सूचना मिलते ही प्रकाश के परिचित उनके घर पर जमा हो गए और उन्होंने इंदिरापुरम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

उनके दोस्तों ने बताया कि चोरों ने उनके टीवी, म्यूजिक सिस्टम, एक बड़े प्रोजेक्टर और कई अन्य सामानों पर हाथ साफ किया। गनीमत यह रही कि उनके लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सुरक्षित हैं। प्रकाश ने कई टीवी कार्यक्रमों और लघु फिल्मों का निर्देशन भी किया है। 
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment