नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी में ईद-उल-अजहा या ईद-उल-जुÞहा (बकरीद) आगामी मंगलवार को मनाई जाएगी. केंद्र ने आज यह जानकारी दी. पहले बकरीद की छुट्टी 12 सितंबर को होनी थी. सभी मंत्रालय को जारी किए गए एक औपचारिक आदेश में कहा गया है
कि कार्मिक मंत्रालय के संज्ञान में लाया गया है कि दिल्ली में ईद-उल-अजहा (बकरीद) मंगलवार 13 सितंबर को मनाई जाएगी. इसमें कहा गया है कि इसके मुताबिक, दिल्ली में केंद्र सरकार के सभी प्रशासनिक दफ्तरों में ईद-उल-अजहा की छुट्टी 12 सितंबर की जगह 13 सितंबर को कर दी गई है.



0 comments:
Post a Comment