केन्या की एथलीट फैथ किपयेगोन रियो में गोल्ड जितने के साथ ही पूरे गांव वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर अपने गांव लौटी. फैथ किपयेगोन ने रियो ओलंपिक में वर्ल्ड रिकॉर्डधारी इथोपिया की गेन्जेबे दिबाबा को पछाड़ते हुए महिलाओं की 1500 मीटर रेस का गोल्ड अपने नाम किया.जब फैथ किपयेगोन केन्या से रियो ओलंपिक के लिए चली थीं तो उन्हें शायद ही आभास होगा की चार सालों पर आयोजित होने वाले इस मेगा इवेंट में उनका प्रदर्शन उनके गुमनाम गांव के लिए एक नया जीवन लेकर आएगा.
हैरान करने वाली बात यह है कि जब 22 वर्षीय किपयेगोन रियो ओलंपिक में यह कारनामा करते हुए हजारों लोगों को अपने इस कारनामे से अचंभित कर रही थीं तब नकुरू काउंटी के उनके अनसुने गांव नदाबिबित पूरी तरह अंधेरे में डूबा था. इस गांव में 1980 से ही बिजली नहीं है और किपयेगोन के पिता उनके इस प्रदर्शन को लाइव देख तक नहीं सके. हालांकि, किपयेगोन के इस जीत के तुरंत बाद उनके पिता सैमुएल कोएच किपयेगोन ने राष्ट्रपति उहुरू केन्याटा से एक मांग कर दी. उन्होंने कहा, ‘मैं राष्ट्रपति उहुरू केन्याटा से गुहार करता हूं कि हमारे गांव में बिजली मुहैया कराई जाए जिससे मैं भविष्य में अपनी बेटी को केन्या के लिए मेडल जीतते देख सकूं.’
किपयेगोन के पिता की इस मांग के ठीक एक दिन बाद ही केन्या के बिजली विभाग का एक दल उनके गांव पहुंचा और रिकॉर्ड 9 दिनों में बिजली के तार बिछा दिए गए. पूरे गांव में खुशी फैल गई. जब पहली बार किपयेगोन के घर पर बिजली का स्विच ऑन किया जा रहा था तो वहां पूरा गांव उमड़ पड़ा.

0 comments:
Post a Comment