- जन सामान्य के स्वाथ्य परीक्षण हेतु स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन
गाजियाबाद, (संवाददाता) उ0प्र0 सरकार स्वास्थ्य सेवाओ की बेहतरी एवं जन सामान्य विशेष से गरीबो तक पहुचाने हेतु दृढ संकल्प एवं संवेदनशील है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण करके उनका उपचार व दवाईयाॅं दी जा रही है।
जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में शहरी क्षेत्रों में दिनांक 03 सितम्बर से सघंन रूप से स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन नगरीय क्षेत्रों केें पिछडे इलाकों, झुग्गियों आदि के पास लगाए जा रहे है। अभी तक 2276 मरीजों का परीक्षण व उपचार शिविरों में किया जा चुका है। इन मरीजों में 701 मरीज बुखार के थे। इन शिविरों में बच्चों को जानलेवा बीमारियों से वचाव हेतु टीके भी लगाये जा रहे है। अव तक आयोजित शिविरों में 646 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है साथ ही 210 लोगों को मलेरियाॅं हेतु खून की जांच की जा चुकी है।
केसरवानी ने बताया कि कल दिनांक 07 सितम्बर, को भी शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर 16 स्वास्थ्य शिविर लगाये जायेगे। जिनमें राजीव कालोनी पसौंडो क्लीनिक,निशा टयूशन सेन्टर भारत नगर, केशव कुन्ज झुुग्गी ,खजुरपार्क जनकपुरी, रेलबे कान्सिगं गुलधर द्वितीय, सरस्वती विहार झुग्गी, पीपल का पेड एस0के0 4 इन्दिरा पुरम, लाजबन्ती आगंनवाडी केन्द्र सेवानगर, सरस्वती स्कूल आश्रम के पास, भारत गैस झुग्गी सुहानी, चाॅदमारी झुग्गी, सैक्टर, 14 वसुन्धरा झुग्गी, शुक्रबाजार झुग्गी भोगापुर, विवेकानन्द नगर की झुग्गी, तथा सामुदायिक केन्द्र मालीवाडा में कल 07 सितम्बर, को स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जायेगे।


0 comments:
Post a Comment