‘मिस जापान ' प्रियंका योशीकावा का भारत से ताल्लुक, हुई आलोचना - half indian priyanka yoshikawa crowned miss japan

अरियाना मियामोतो के जापान का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रथम अश्वेत महिला प्रियंका योशीकावा हैं. बता दे कि प्रियंका योशीकावा भारत से ताल्लुक रखती हैं. इसके लिए उनको आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा.  इसके साथ ही इसने नस्ली समानता की एक नई बहस को जन्म दिया हैं.

इसके तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड करने लगा कि मिस यूनीवर्स जापान को पूरी तरह से जापानी होना चाहिए न कि ‘आधा'..इस शब्द का इस्तेमल मिश्रित नस्ल को लेकर किया जाता है. योशीकावा ने एएफपी को एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘अरियाना से पहले मिश्रित नस्ल की लडकियां जापान का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकती थी.' बॉलीवुड अदाकारा की तरह दिखने को लेकर उन्हें इस खिताब को जीतने में मदद मिली. उनका जन्म तोक्यो में हुआ था. उनके पिता भारतीय हैं जबकि मां जापानी हैं. उन्होंने जापान में नस्ली पूर्वाग्रह के खिलाफ लडाई जारी रखने का संकल्प लिया है. उन्होंने कहा, ‘‘हम जापानी हैं.

हां, मैं आधी भारतीय हूं और लोग मुझसे मेरी नस्ली शुद्धता के बारे में पूछते हैं...हां, मेरे पिता भारतीय हैं और मुझे इस पर गर्व है, मुझे गर्व है कि मेरे अंदर भारतीयता है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं जापानी नहीं हूं.' धाराप्रवाह जापानी और अंग्रेजी बोलने वाली योशीकावा (22) अब दिसंबर में वाशिंगटन में होने वाले मिस वर्ल्ड खिताब के लिए जाएंगी.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment