अमेरिकी ओपन के मिश्रित युगल मुकाबलों में सानिया जीती और हारे बोपन्ना - us open sania mirza won in woman doubles

भारत की महिला स्टार सानिया मिर्जा अमेरिकी ओपन के मिश्रित युगल मुकाबलों जीत हासिल करने में सफल रहीं। जबकि भारत के रोहन बोपन्ना और उनकी कनाडाई जोड़ीदार गेब्रिएला डाबरोवस्की को मिश्रित युगल मुकाबलों के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा .

बोपन्ना और गेब्रिएला को कोलम्बिया के रोबर्ट फाराह और जर्मनी की एना लेना ग्रोएनफील्ड ने 58 मिनट में 6-1, 2-6, 10-8 से हराया। सातवीं वरीय सानिया और उनकी जोड़ीदार बारबोरा क्रेजीकोवा ने अमेरिका की निकोल गिब्स और जापान की नाओ हिबिनो को तीसरे दौर के मुकाबले में 6-4,7-5 से हराया।

उधर, ब्रिटेन के शीर्ष टेनिस स्टार एंडी मरे यहां जारी साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक दूसरे वरीय मरे ने सोमवार को हुए प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव को 6-1, 6-2, 6-2 से हराया। अंतिम-8 दौर में मरे का सामना जापान के केई निशिकोरी से होगा। छठे वरीय निशिकोरी ने प्री-क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया के इवो कार्लोविक को हराया।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment