मोदी से मिले राजनाथ, कश्मीर की स्थिति की जानकारी दी Modi meets Rajnath, informed of the situation in Kashmir


नयी दिल्ली,(भाषा) गृह मंत्री राजनाथ सिंह एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के जम्मू कश्मीर के दो दिवसीय दौरे के बाद कश्मीर की स्थिति पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जानकारी देंगे।

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उम्मीद की जा रही है कि सिंह राज्य की जमीनी हालात के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के आकलन की जानकारी मोदी को देंगे।

प्रधानमंत्री वियतनाम और चीन की यात्रा के बाद कल रात राजधानी लौट आए हैं। कल शाम गृहमंत्री भी जम्मू कश्मीर के दौरे से वापस लौट आए हैं।

सूत्रों ने बताया कि सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य दो दिवसीय यात्रा के निष्कषरें पर चर्चा के लिए यहां बैठक करेंगे और जम्मू कश्मीर के लिए भावी योजना बनाएंगे।

कश्मीर में अशांति समाप्त करने के लिए गये सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का दो दिवसीय दौरे का कल समापन हो गया। इस प्रयास में उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment