जन सामान्य अपनी समस्यों का हल तहसील दिवस में कराये: जिलाधिकारी Have a problem common in Tehsil Day: DM

गाजियाबाद, (संवाददाता)  जन समस्याओ के त्वरित स्थानीय स्तर स्थलीय निस्तारण हेतुं तहसील स्तर पर तहसील दिवसों का आयोजन किया जा रहा है। इन दिवसों पर जिला स्तरीय अधिकारी स्वंय उपस्थित रहते है, जिनके माध्यम से तत्काल ही समस्याओं पर कार्यवाही हो जाती है। जन सामान्य को तहसील दिवसों पर अपनी समस्याओं का निराकरण कराने के लिए मौके पर आकर लाभ उठाना चाहिए। 
जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने आज तहसील लोनी में आयोजित तहसील दिवस में जनता की शिकायते/समस्यायें सुनते हुये यह बात कही। केशरवानी ने कहा कि खेत खलिहान नाली, खडन्जा, जल निकासी, अथवा स्वास्थ्य, शिक्षा, जैसी ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का आम लोग तहसील दिवस में निराकरण कर सकते है। जिसके लिये उन्हें जिला स्तर पर जाकर अपना समय व धन वर्बाद नही करना पडेगा। 
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, के0सुनील इमेनुएल ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित समस्याओं का निस्तारण करते हुए लोगो से पुलिस से सम्बन्धित शिकायतों को तहसील दिवसों में निस्तारण कराने के लिए कहा। 
आज लौनी के तहसील दिवसों में कुल..54. शिकायती प्रार्थना पत्रों की सुनवाई हुई और अनिस्तारित शिकायती प्रार्थना पत्रों जिनका निस्तारण तत्काल सम्भव नही था, उन्हें मौके पर जाकर निस्तारित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बोधित विभागीय अधिकारियों को दिये। 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कृष्णा करूणेश, उप जिलाधिकारी लौनी हनुमान प्रसाद मोर्य, तहसीलदार अजीत परेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 
.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment