भारत ने न्यूजीलैंड में उठाया राष्ट्र प्रायोजित आतंकवाद का मुद्दा-India Tells New Zealand About Pak Sponsored Terror

कैंप ऑकलैंड : लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने आज पाकिस्तान की तरफ इशारा करते हुए राष्ट्र प्रायोजित आतंकवाद के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि भारत सीमा पर से आतंकवादियों के कायरतापूर्ण हमलों का लंबे समय से शिकार रहा है और अब समय आ गया है कि आतंकवाद को पनाह देने वाले देशों को अलग-थलग किया जाए।
लोकसभा अध्यक्ष ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में भारत की दावेदारी का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत और न्यूजीलैंड दोनों महसूस करते हैं कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष आ रही चुनैतियों का सामना करने में संयुक्त राष्ट्र की वर्तमान व्यवस्थाएं अपर्याप्त हैं। सुमित्रा महाजन ने यहां न्यूजीलैंड के कार्यकारी प्रधानमंत्री बिल इंग्लिश से भेंट की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्र प्रायोजित आतंकवाद का मुद्दा उठाया और कहा कि भारत सीमा पर से आतंकवादियों के कायरतापूर्ण हमलों का लंबे समय से शिकार रहा है। 
सुमित्रा महाजन ने आग्रह किया कि विश्व के सभी शांति प्रिय राष्ट्रों को आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अब समय आ गया है कि आतंकवाद को पनाह देने वाले देशों को अलग-थलग किया जाए। भारत ऐतिहासिक और पारंपरिक रूप से अहिंसा का पुजारी रहा है, जो विश्व में समृद्धि, बंधुता और शांति को बढ़ावा देने के लिए सौहार्दपूर्ण सह-अस्तित्व की भावना में विश्वास रखता है।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment