भूमि विवाद में दो पक्ष भिड़े, छह घायल The two sides clashed in land disputes, six injured

गोपालगंज, ( संवाददाता )  मीरगंज थाना क्षेत्र के बड़कागांव बाजार में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इस बीच दोनों ओर से हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार विवादित जमीन पर मकान बनाने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद बड़कागांव के जुमादीन मियां तथा खादिम हुसैन के परिवार के लोग आपस में भिड़ गए। इस बीच दोनों ओर से हुई मारपीट में एक पक्ष से जुमादीन मियां, उनकी बहू तमन्ना परवीन तथा भतीजा सोनू मियां एवं दूसरे पक्ष से खादिम हुसैन तथा उनके पिता मनौवर हुसैन सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी छह घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment