कल गाजियाबाद आएगी प्रशांत किशोर की टीम Team prashant will Ghaziabad tomorrow teens

गाजियाबाद,  ( संवाददाता )  कांग्रेस के विधान सभा की चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की टीम बुधवार को गाजियाबाद आएगी। यह तीन सदस्य की टीम है जो शहर और ग्रामिण क्षेत्रों का दौरा कर वहां की हालात की जायजा लेगी तथा लोगों से एक फार्म भी भरवायेगी । इस फार्म में कांग्रेस की स्थिति की इनपुट लिया जायेगा । जिला अध्यक्ष ने बताया कि टीम के सदस्य मीडिया से भी रूबरू होंगे।

विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सक्रिय हो गई है। प्रदेश में तीन-तीन यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसके साथ प्रशांत किशोर की टीम भी इलाके में घूमकर जमीनी हकीकत जानने की कोशिश कर रही है। बुधवार को टीम के तीन सदस्य गाजियाबाद में आएंगे।

जिला अध्यक्ष हरेन्द्र कसाना ने बताया कि सदस्य सभी विधानसभाओं में घूमेंगे और लोगों से फार्म भरवाएंगे। बाद में यह फार्म केन्द्र सरकार को सौंपे जाएंगे। साथ ही, टीम मीडिया से भी रूबरू होगी।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment