साहिबाबाद, थाना साहिबाबाद पुलिस ने पुलिस चैकी तुलसी निकेतन क्षेत्र कोयल इक्लेब से कल रात चैकिंग के दौरान वेगनार कार की तलाशी के दौरान तीन लोगों से अवैध हथियार बरामद हुए हैं।
जानकारी के अनुसार कार में बैठे तीनों लोगों की पहले तलाशी ली गयी तो उनसे एक तमंचा 315 बोर व दो चाकू बरामद हुए हैं। इनकी पहचान सुमित तथा विकास निवासी नोएडा तथा करन निवासी जौहरीपुर दिल्ली के रूप में हुई। चैकी तुलसी निकेतन इन्चार्ज कवीस कुमार का कहना है कि तीनो आरोपियों से आगे की पूछ ताछ की जा रही है कि वे हथियार ले कर किस मकशद के लिये आये थे।
नौकरी का झांसा देकर करता रहा बलात्कार
साहिबाबाद, थाना साहिबाबाद क्षेत्र की डीएलएफ कालोनी में एक 20 बर्षीय युवती के साथ पति के एक दोस्त ने नोकरी का झांसा देकर छः महीने तक दुराचार करता रहा।
जानकारी के अनुसार एक युवती अपने पति के साथ डीएलएफ कालोनी में रहती है। करीब छः महीना पूर्व उसके पति के एक दोस्त इरफान का घर आना जाना हो गया। इरफान ने महिला के परिवार की आर्थिक स्थिती को देखते हुए युवती को आंगनवाड़ी में नौकरी लगवाने की बात की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनाने का झांसा देकर वह महिला के नजदीक आया और धीरे धीरे उसने युवती की भावनाओं पर काबू कर लिया और उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया।
लेकिन जब आंगनबाड़ी में युवती को काम नहीं मिला तो युवती को समझ आया कि उससे झूंठा वायदा कर उसके साथ शारीरिक शोषण किया गया है।
चैकी प्रभारी तुलसी निकेतन कवीश मलिक ने बताया कि युवती की शिकायत पर इरफान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और महिला को मैडिकल के लिए भेज कर आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।



0 comments:
Post a Comment