जाम से थमी शहर की रफ्तार, राहगीर रहे परेशान Jam at stalemate town, passers bother

गोपालगंज, ( संवाददाता ) शहर की सड़कों पर वाहन खड़ी करने का सिलसिला नहीं थमने के कारण लगातार दूसरे सप्ताह सोमवार को एक बार फिर शहर भीषण जाम में फंस गया। उमस भरी गर्मी के बीच घंटों जाम में फंसे लोग उससे निकलने के लिए पसीना बहाते रहे। इस दौरान पुलिस के जवान भी जाम को छुड़ाने के लिए मशक्कत करते रहे। हालांकि घंटों पुलिस के प्रयास के बाद जाम से राहत मिली। इसके साथ ही वाहनों का पहिया सरकने लगा।
शहर में सड़क पर वाहन खड़ी करने से जाम की समस्या लाइलाज बनती जा रही है। सोमवार को सड़क किनारे वाहनों के खड़ा होने तथा कई स्थानों पर कार्यक्रमों के आयोजन के कारण पूरा शहर जाम में फंसा दिखा। नगर के अंबेडकर चौक पर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के धरना के कारण मौजूद लोगों की भीड़ के बीच सबसे अधिक जाम का असर अंबेडकर चौक से लेकर अरार पथ तक दिखा। इसके अलावा पुरानी चौक पथ व डाकघर चौक पथ भी जाम से अछूता नहीं रहा। घंटों लगे जाम से फंसे लोग उमस भरी भीषण गर्मी में उससे निकलने के लिए पसीना बहाते रहे। पुलिस के जवान भी जाम को हटाने के प्रयास में लगे रहे। घंटों प्रयास के बाद धीरे धीरे वाहनों का पहिया सरकने लगा। जिससे जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।
read more : http://website.shantidoot.net/2016/09/indigenously-grown-terrorism-largely.html
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment