गोपालगंज, (संवाददाता) कटैया थाना के आम्ही में अपराधियों ने विशाल ठाकुर के गला काट कर हत्या कर दी। हत्या से नाराज ग्रामीणों ने कटैया -भोरे सड़क को जाम कर दिया। ग्रामीण एसपी और डीएम को बुलाने की मांग कर रहे है। ग्रामीणों की हंगामा को देखते हुए कई थानों की पुलिस को तैनात किया गया है।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि विशाल सोहनरिया बाजार में सैलून चलाता था। उसके मोबाइल पर शाम 7 बजे कॉल आया और वह घर से निकल गया। देर रात तक जब विशाल घर नहीं आया तो घर के लोगों ने उसे खोजना शुरू किया। सोमवार की सुबह विशाल का गर्दन काट कर हत्या करने के बाद अपराधियों ने आम्ही चौर में फेंक दिया था। जब लोग सुबह खेत के तरफ गए तो देखा की एक शव पड़ा हुआ हैं। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचते ही आसपास के गांव के लोग पहुंच कर हंगामा करना शुरू कर दिया। गौरतलब है कि 15 दिन पहले भी इसी तरह एक युवक की गला काट कर हत्या कर दिया गया था।



0 comments:
Post a Comment