गोपालगंज में नशे में मिला यात्री, जीआरपी ने पीटा Gopalganj got drunk passenger, beaten by GRP

गोपालगंज - थावे, (संवाददाता)  बिहार के गोपालगंज में पूर्वोत्तर रेलवे के थावे स्टेशन पर नशे की हालत में मिले यात्री को जीआरपी के जवानों ने जब हिरासत में लिया, तो वह नशे की हालत में गाली-गलौज करने लगा. इसे क्रोधित जीआरपी के जवानों ने उसकी पिटाई कर दी. जब उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो आनन-फानन में सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया. इलाज के बाद स्थिति को गंभीर देख डॉक्टरों ने रविवार को गोरखपुर रेफर कर दिया.

पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसे नशे की हालत में पकड़ कर जीआरपी ने बेरहमी से पिटाई की. बता दें कि उचकागांव थाना क्षेत्र के पिपराही गांव के रहनेवाले सुदर्शन महतो उम्र 35 वर्ष शनिवार की शाम यूपी से शराब पीकर थावे जंकशन पहुंचा. नशे में वह बदहवास था. जीआरपी की नजर उस पर पड़ी. जीआरपी के जवानों ने उसे पकड़ने का जब प्रयास किया, तो वह गाली देने लगा. इससे नाराज पुलिसकर्मियों ने उसकी पिटाई कर दी.

पीड़ित के आरोप काफी संगीन माना जा रहा है. उधर, उसकी पत्नी और परिजन उसके बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर
चले गये. जबकि थावे जीआरपी के प्रभारी शिव शंकर यादव ने बताया कि शाम पांच बजे कप्तानगंज से आने वाली ट्रेन से वह उतरा और स्टेशन पर हंगामा करने लगा. पहले से ही गिरने से उसके शरीर में कई जगह जख्म थे. उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों के साथ भेज दिया गया. इस मामले की जांच चल रही है.

शराब के नशे में धुत युवक ने भाई-बहन को पीटा, प्राथमिकी
गोपालगंज में भोरे थाना क्षेत्र के करमासी टोला मिश्रौली गांव में शराब के नशे में धुत एक युवक द्वारा दी जा रही गाली का विरोध करने पर युवक एवं उसके साथियों ने मिलकर एक महिला की पिटाई कर दी. बचाने आये भाई की भी पिटाई की गयी. इस दौरान आरोपित युवकों ने महिला के गले से सोने की चेन भी छीन ली. पुलिस इस मामले में पीड़िता के बयान पर पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है.



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment