अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के लिए अपशब्दों का प्रयोग-Philippines President Rodrigo Duterte Abused Him

फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटर्टे ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया, जिसके बाद ओबामा ने लाओस में उनके साथ होने वाली बैठक रद्द कर दी है।
लाओस में होने वाले आसियान शिखर सम्मेलन में ओबामा अब केवल दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्वेन से मुलाकात करेंगे।
आसियान शिखर सम्मेलन में जाने से पूर्व डुटर्टे ने एक सवाल के जवाब में ओबामा की मां के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया। साथ ही कहा कि ओबामा जब लाओस में उनसे मिलें तो मानवाधिकार के मुद्दे पर उनको भाषण न दें।
डुटर्टे ने कहा कि फिलीपींस एक संप्रभु राष्ट्र है और उसकी मालिक फिलीपींस के आम लोग हैं न की कोई और। उन्होंने कहा कि आपको सम्मान करना होगा, केवल सवाल पूछने और बयान देने से ही काम नहीं चलने वाला है। अगर उन्होंने (ओबामा) ऐसा किया तो वह उनको मुंहतोड़ जवाब देंगे।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment