प्रधानमंत्री ने उरी मामले में बैठक ली The Prime Minister took a meeting in Uri



  • पाकिस्तान की कलई खोलने पर काम करेगा भारत

नयी दिल्ली,  (भाषा) उरी हमले के जवाब में नपी-तुली, बहुस्तरीय और रणनीतिक कार्रवाई करने को दृढ़संकल्पित भारत वैश्विक समुदाय के सामने पाकिस्तान की कलई खोलने की दिशा में काम कर सकता है और इसके लिए वह पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को प्रायोजित करने से संबंधित कार्रवाई योग्य सबूत पेश कर सकता है और उस देश को अलग-थलग करने पर जोर दे सकता है।

भारत उन चारों आतंकवादियों के पाकिस्तानी हथियारों, खाद्य पदाथोर्ं, एनर्जी पेय और जीपीएस ट्रैकरों का इस्तेमाल करने के साक्ष्य भी पाकिस्तान को सौंपने की योजना बना रहा है। आतंकवादी नियंत्रण रेखा से जम्मू कश्मीर में प्रवेश करने के लिए ये सारी चीजें लाये थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, वित्त मंत्री अरूण जेटली, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग तथा अन्य कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में करीब दो घंटे तक इस बारे में विचार-विमर्श किया जिसके बाद सरकार की कार्रवाई के संबंध में संकेत मिले।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सरकार के आला ओहदेदार इस बात को मानते हैं कि भारत को एक नपी-तुली, बहुस्तरीय और रणनीतिक जवाबी कार्रवाई करनी होगी और संयुक्त राष्ट्र जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान को उजागर करना होगा, जिसकी महासभा का सत्र चल रहा है।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment