3 सीओ समेत 12 दरोगा का स्थानान्तरण CO 3, including the transfer of 12 inspector

गाजियाबाद,  (संवाददाता )   एसएसपी गाजियाबाद ने आज तीन क्षेत्राधिकारी, 7 चैकी प्रभारियों तथा 2 दरोगा के कार्य में फेरबदल किए हैं । पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 12 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भारी फेरबदल किया गया है । 
जानकारी के अनुसार यह फेरबदल कानून व्यवस्था और ज्यादा सुदृढ और मजबूत बनाने के लिए किया गया है ।  श्री आशीष श्रीवास्तव, सहायक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर चतुर्थ से क्षेत्राधिकारी सदर, अनुप कुमार सिंह, सहाक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी लाइन से क्षेत्राधिकारी चतुर्थ, पवन कुमार क्षेत्राधिकारी, क्षेत्राधिकारी सदर से क्षेत्राधिकारी आंकिक बनाए गए हैं । इसी तरह  विक्रम सिंह, चैकी प्रभारी कैला भटटा थाना कोतवाली से चैकी प्रभारी नन्दग्राम थाना सिहानीगेट, अरूण मिश्रा, चैकी प्रभारी  नन्दग्राम थाना सिहानीगेट से चैकी प्रभारी  माॅडल टाउन थाना कोतवाली,  मनोज कुमार, थाना मसूरी से चैकी प्रभारी पाईप मार्किट थाना साहिबाबाद,  अमित कश्यप, चैकी प्रभारी  पाईप मार्किट थाना सा0बाद से पुलिस लाइन, बीनू सिंह, चैकी प्रभारी  वर्धमानपुरम थाना मुरादनगर से चैकी प्रभारी जेल थाना मसूरी,  इमाम जैदी, चैकी प्रभारी निवाडी रोड थाना मोदीनगर से चैकी प्रभारी वर्धमानपुरम थाना मुरादनगर, संजीव कुमार, चैकी प्रभारी जेल थाना मसूरी से चैकी प्रभारी निवाडी रोड थाना मोदीनगर, श्री एस0पी0 सिंह, थाना निवाडी से आर0टी0आई0 अपील सैल तथा  कृपाल सिंह, पुलिस लाइन से थाना निवाडी का कार्य भार संभालेगे । 

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment