गाजियाबाद: संक्षिप्त अपराध Ghaziabad: A Brief crime

रात्रि मे कीमती पेड काटकर ले जाने वाले गैंग का पर्दाफाश, 5 अभियुक्त गिरफ्तार:-  थाना भोजपुर पुलिस ने कल रात जंगल ग्राम इसापुर से .तौहीद पुत्र शब्बीर, खालिद पुत्र उस्मान, शमशाद पुत्र हनीफ,  फिरोज पुत्र हनीफ तथा  कामिल पुत्र हनीफ सभी निवासी ग्राम सिखेडा थाना पिलखुआ जनपद हापुड को मय आरी, कुल्हाडो व टाटा 407 गाडी के साथ गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ थाना भोजपुर में ( 12 पेड शागोन) कीमत करीब 06 लाख के काटकर चुरा ले जाने का भी इकबाल किया है।

2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, चोरी की एक स्कूटी व एक मोबाइल फोन बरामद -  थाना विजयनगर पुलिस ने कल रात  माधोपुरा कट के पास से  पुष्कर पुत्र बिसन निवासी सेक्टर- 11 प्रताप बिहार थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद  तथा  सिराजुददीन पुत्र कमरूददीन निवासी सेक्अर-11 प्रताप बिहार थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से चोरी की एक स्कूटी व एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

एक शातिर बदमाश गिरफ्तार, चोरी के 3 इन्वेटर, 2 बैट्री व एक छुरी बरामद - थाना साहिबाबाद पुलिस ने कल रात  शालीमार गार्डन से  मौ0 अहमद पुत्र रिजवान अहमद निवासी नई बस्ती थाना कोतवाली जनपद बदाॅयू को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से चोरी के 3 इन्वेटर, 2 बैट्री व एक नाजायज छूरी बरामद हुई है।

हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते 8 अभियुक्त गिरफ्तार - ़थाना लोनी बार्डर पुलिस ने कल शाम नाईपुरा से  अमजद पुत्र जफर निवासी शान्तिनगर थाना रेलवे रोड जनपद मेरठ, गौरव पुुत्र संजय निवासी नाईपुरा थाना लोनी बार्डर जनपद गाजियाबाद,  रिन्कू पुत्र आजाद निवासी नाईपुरा थाना लोनी बार्डर जनपद गाजियाबाद, सोनू पुत्र गंगाराम निवासी नाईपुरा थाना लोनी बार्डर , आरिफ पुत्र रफीक निवासी आर्यनगर थाना लोनी बार्डर, आशू पुत्र नूरूददीन निवासी आर्यनगर थाना लोनी बार्डर, फिरोज पुत्र अमरूददीन निवासी आर्यनगर थाना लोनी बार्डर  तथा गुलशन पुत्र इशाद निवासी नन्दी गार्डन थाना लोनी बार्डर जनपद गाजियाबाद को हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते समय गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से ताश के पत्ते व 5800 रूपये नकद बरामद हुए है।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment