अखिलेश को अध्‍यक्ष पद से हटाना गलती-Samajwadi Party Feud Ram Gopal Yadav

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं उनके चाचा शिवपाल यादव के बीच पारिवारिक तकरार के कारण छाए संकट के बादल अभी पूरी तरह छंटे नहीं हैं। सपा में कलह पर पार्टी के वरिष्‍ठ नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि समाजपार्टी पार्टी में कोई संकट नहीं है। पार्टी में किसी तरह का झगड़ा नहीं है। पार्टी पूरी तरह एकजुट है और सबकुछ ठीक है। रामगोपाल यादव ने गुरुवार को लखनऊ पहुंचकर सफाई दी और माना कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर पार्टी ने बड़ी गलती की। अखिलेश से खुद इस्तीफा दिलवाना चाहिए था।
लखनऊ में आज मीडिया से बातचीत में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव ने कहा कि समाजपार्टी पार्टी में कोई संकट नहीं है और न ही किसी तरह का कोई झगड़ा नहीं है। अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश सपा प्रमुख पद से हटाना पार्टी नेतृत्व की चूक है, हालांकि यह चूक जानबूझ कर नहीं की गई। उन्‍होंने कहा कि अखिलेश को हटाए जाने से गलतफहमी पैदा हुई है, मामले को समाधान कर लिया जाएगा। हालांकि, उन्‍होंने यह भी कहा कि इस मामले को लेकर सपा संसदीय बोर्ड की बैठक की अब नहीं होगी।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment