नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कवेरी नदी जल विवाद और गहरा गया है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ कर्नाटक में कावेरी होराता समिति ने मांड्या में बंद का आह्वान किया है. बंद को देखते हुए राज्य सरकार ने भारी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी है.
इसी बीच कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कावेरी जल मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई. राज्य में कावेरी होराता समिति ने मांड्या में तमिलनाडु को जोड़ने वाली सड़कों पर जाम लगा दिया है. होसुर बार्डर पर काफी संख्या में बसों, ट्रकों और वहानों को रोक दिया गया है. वहीं मांड्या में कृष्णा सागर डेम और बृंदावन गार्डन को चार दिनों के लिए आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है.
कर्नाटक के कानून मंत्री ने टीबी जयचंद्रा ने लोगों से अपील की है कि वो शांत रहें और कानून को अपने हाथ लेने की कोशिश न करें. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कर्नाटक सरकार को 10 दिन के लिए तमिलनाडु को 15 हजार क्यूसिक पानी देने के आदेश दिया था. कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार से कहा था कि वो निगरानी कमेटी के पास जाएं और कमेटी दस दिन के भीतर फैसला ले.



0 comments:
Post a Comment